हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: सिडकुल में रविवार को बिजली कटौती से करीब 20 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। ऊर्जा निगम ने रविवार को 220 केवी उपकेंद्र सिडकुल से पोषित तीन 33 केवी फीडरों पर मरम्मत कार्य किया। इसके लिए सुबह 11 बजे हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईटीसी और अल्टीमेट फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद की गई। इस दौरान जंपर बदलने और प्रिवेंटिव मेंटिनेंस का काम किया गया। बिजली कटौती के चलते लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए। वहीं, कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। दोपहर एक बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।ऊर्जा निगम...