Haridwar News: सिंहद्वार पर कांवड़ियों और पुलिस के बीच नोकझोंक
हरिद्वार, अगस्त 3 -- Haridwar News: हरिद्वार। सिंहद्वार क्षेत्र में सोमवार को कुछ कांवड़ियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़िए हाईवे पर चलने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का हवाला देते हुए कांवड़ियों को निर्धारित मार्ग से जाने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन कांवड़िए पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर पुलिस के रोकने के बावजूद कई कांवड़िए हाईवे की तरफ बढ़ गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ के साथ स्थिति को संभालते हुए, अन्य कांवड़ियों को निर्धारित मार्ग से रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.