हरिद्वार, अक्टूबर 26 -- Haridwar News: कनखल स्थित अवधूत जगतराम उदासीन आश्रम की साध्वी सुदेश मुनि उदासीन (65) के ब्रह्मलीन होने पर संतों ने शोक जताया। ब्रह्मलीन होने की सूचना पर संत समाज और श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। जिसके उपरांत पूरे विधि विधान से कनखल श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। इस अवसर पर आश्रम संचालक स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, निर्मल संतपुरा आश्रम परमध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि साध्वी सुदेश मुनि उदासीन पिछले लगभग 40 वर्षों से आश्रम से जुड़ी हुई थीं। उनके द्वारा किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम और लोगो की सेवा कार्य से स्थानीय लोगों के साथ साथ बाहरी श्रद्धालुओं में भी उनके प्रति आस्था थी। युवा भारत साधु समाज महामंत्री स्वामी रवि देव शास्त्री, नया उदासीन अखाड़ा के कोठारी महंत नितिन दास ने कहा कि संतों का जीवन स...