हरिद्वार, नवम्बर 2 -- Haridwar News: कनखल के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को ऊर्जा निगम ने दिन में सात घंटे की बिजली कटौती की। कटौती के दौरान क्षेत्र के करीब 20 हजार ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। दिन में बिजली कटौती से ग्रामीणों के काम बाधित रहे। दीपावली पर्व से पहले मरम्मत काम के लिए दो फीडर से बिजली सप्लाई को बंद किया गया था। ऊर्जा निगम ने सोमवार को उपकेंद्र ज्वालापुर के उपसंस्थान जगजीतपुर न्यू से पोषित फीडर पंजनहेड़ी और फेरपुर क्षेत्र में नई विद्युत लाइन निर्माण, मरम्मत और अनुरक्षण का काम किया। मरम्मत काम के लिए दिन में सात घंटे की बिजली कटौती हुई। काम के लिए दोनों फीडर को सुबह 10 बजे बंद किया गया। काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे दोनों फीडर से बिजली की सप्लाई सुचारू की गई। बिजली कटौती के कारण मिस्सरपुर, अलीपुर, पंजनहेड़ी, जिया...