Haridwar News: सात घंटे की बारिश में डूबा पतंजलि-लक्सर मार्ग, घंटों ठप रहा यातायात
हरिद्वार, जुलाई 10 -- Haridwar News: बारिश ने शुक्रवार को क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। करीब सात घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पतंजलि-दिनारपुर-सुभाषगढ़-ऐथल होते हुए लक्सर जाने वाला मुख्य मार्ग घुटनों से लेकर कई स्थानों पर चार फीट तक पानी में डूब गया। सड़क तालाब में तब्दील होने से घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जबकि चारपहिया वाहनों को वापस लौटना पड़ा या वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से सैकड़ों लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक लगातार जारी रही। लगातार बरसात और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर तेजी से पानी भर गया। कई स्थानों पर तीन से चार फीट तक जलभराव होने से वाहन चालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.