Haridwar News: सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती से 20 हजार आबादी परेशान रही
हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: ज्वालापुर में मंगलवार को सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती से करीब 20 हजार की आबादी परेशान रही। दिनभर बिजली गुल रहने से लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे। घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली कटौती के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी बंद रही। शाम चार बजे आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम ने विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर के उपसंस्थान पुल जटवाड़ा से पोषित पीठ बाजार फीडर को सुबह नौ बजे बंद किया था। इस दौरान सोनिया बस्ती क्षेत्र में कवर्ड कंडक्टर विद्युत तार बदलने और अन्य मरम्मत का काम किया गया। काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। कटौती के कारण पीठ बाजार, लौधामंडी, मेहतान, रेलवे रोड, श्याम नगर, कस्साबान, हज्जावान, चौहानान, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.