हरिद्वार, नवम्बर 22 -- Haridwar News: जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर के दिशा-निर्देशन में रिटेनर अधिवक्ता नीलू शर्मा एवं पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा जागृति वूमेन कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसाइटी के साथ मिलकर साइलेंट वॉकथॉन यात्रा निकाली गई। उक्त साइलेंट वॉकथॉन का शुभारंभ श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, शंकर आश्रम से किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन, महिला अधिकारों की सुरक्षा तथा समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा...