Haridwar News: साइबर ठगी में 69 हजार रुपये से अधिक की रकम गंवाई
हरिद्वार, अक्टूबर 16 -- Haridwar News: ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित शहजाद अली की ओर से साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज कराई गई दो शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतों में कुल 69 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की रकम दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा, बकरा मार्केट के पास निवासी 40 वर्षीय शहजाद अली पुत्र राशिद अहमद ने 27 सितंबर 2026 को साइबर पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई थीं। शिकायतों में एक मामले में 38,998.45 रुपये और दूसरे में 30,001.77 रुपये की धोखाधड़ी की रकम दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.