हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्ट की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी सुरीली आवाज और शानदार गायकी पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सवाई भट्ट की प्रस्तुति से मेला परिसर संगीतमय हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली (भरतपुर, राजस्थान), भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग, उद्योगपति एवं समाजसेवी जगदीश लाल पहावा, प्रमोद शर्मा और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह मौजूद रहे। मेला समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव परमाल सिंह और कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया ने सवाई भट्ट को बुके, पटका और चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में खासा...