Haridwar News: सलेमपुर की मुख्य सड़क पर लगा कूड़े का ढेर, ग्रामीण परेशान
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: स्वच्छता अभियान के दावों के बीच सलेमपुर गांव की मुख्य सड़क पर कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा है। ग्रामीणों ने शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। विकासखंड बहादराबाद के सलेमपुर गांव में मुख्य सड़क पर जमा कूड़े के ढेर से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सिडकुल हाईवे पर चौहल सिंह द्वार से सलेमपुर गांव जाने वाले मार्ग पर कई दिनों से कूड़ा पड़ा होने के कारण आधी सड़क घिर गई है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग सिडकुल, जिला मुख्यालय और बाजार की ओर आते-जाते हैं। सड़क पर फैली गंदगी और उससे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.