हरिद्वार, सितम्बर 17 -- Haridwar News: शहर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, शरीर पर निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। साथ ही पुलिस रोड एक्सीडेंट सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। घाट के समीप शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक की गर्दन के पीछे और गले के चोट के निशान पाए गए। यह भी पढ़ें- सर्वानंद घाट के पास मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को आपसी विवाद और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूर...