Haridwar News: सरेराह हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शनिवार को विकासनगर कॉलोनी, रावली महदूद फेस-2 के पास दो युवक सड़क पर शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान मोंटी (20 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार और मोहित पाल (24 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार, निवासी विकासनगर कॉलोनी, रावली महदूद फेस-2, थाना सिडकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.