हरिद्वार, सितम्बर 5 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने शनिवार को उपसंस्थान पुल जटवाड़ा पर मरम्मत का काम किया। इस दौरान सराय फीडर से चार घंटे की बिजली कटौती हुई। बिजली कटौती से क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। कटौती के बीच दिन में लोगों के काम प्रभावित हो गए। दोपहर के समय बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों को राहत मिली। शनिवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारीयों ने उपसंस्थान पुल जटवाड़ा पर कवर्ड कंडक्टर तारों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान से पोषित फीडर सराय से सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई को बंद किया गया। बिजली सप्लाई बाधित होने की वजह से क्षेत्र के सराय, राज लोक कॉलोनी, हरिलोक कॉलोनी, गायत्री विहार, दक्ष एनक्लेव, संदेश विहार, रतन विहार, शांति विहार, रुकमणि गार्डेन आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठा...