Haridwar News: सरकार की योजनाओं को गांव की चौखट तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं प्रधान: धामी
हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- Haridwar News: सिडकुल स्थित होटल गार्डन व्यू में गुरुवार आयोजित पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने गांवों की समस्याओं और विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के साथ प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में पंचायत व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत प्रतिनिधि सरकार और ग्रामीणों के बीच मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। धामी ने महिला समूहों और स्वयं सहायता सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.