Haridwar News: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर
हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- आंगन मिलन समारोह में योजनाओं की जानकारी Haridwar News: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम गढ़ में आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल ने किया। इस दौरान लाभार्थियों को आमंत्रित कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और नंदा गौरा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.