हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: उत्तराखंड गुर्जर महासभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक में समाज के उत्थान और विसंगतियों एवं कुरूतियों से दूर रहने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कुछ परिवार ऐसे सामने आए है, जोकि तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्याएं दूर करने का काम किया जाएगा। रविवार को गुर्जर धर्मशाला ज्वालापुर हरिद्वार में उत्तराखंड गुर्जर महासभा की बैठक हुई। जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जहां भी समाज के लोग रहते हैं, उनके संपर्क कर उन्हें नाम, पते और उनके परिवार की जानकारी के लिए एक डायरेक्ट्री तैयार कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा के बिना कोई तरक्की नहीं है तो पिछड़े परिवारों की मदद के लिए काम किया जाएगा। महामंत्री राजकुम...