हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए तय की गई समयसीमा 15 अक्तूबर बीत गई, लेकिन धर्मनगरी की सड़कों पर गड्ढे अब भी वाहन चालकों की परीक्षा ले रहे हैं। शहर के अंदरूनी मार्गों से लेकर हाईवे की सर्विस लेन तक जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि हाईवे की सर्विस लेन, मध्य हरिद्वार में प्रेमनगर पुल और करपात्री चौक के आसपास सड़क की बदहाली वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसके अलावा वेद निकेतन धाम और सूखी नदी के पास भी सड़क पर गड्ढे होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। जिलाधिकारी की ओर से 15 अक्तूबर तक गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर काम अधूरा होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्द...