Haridwar News: सद्भावना दौड़ और रैली से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
हरिद्वार, अक्टूबर 31 -- Haridwar News: राष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने सद्भावना दौड़ और राष्ट्रीय एकता रैली निकालकर आपसी भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। टिबड़ी और शिवलोक क्षेत्र से होकर निकली रैली में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया। सद्भावना दौड़ का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। दौड़ टिबड़ी और शिवलोक से होते हुए बीएचईएल स्थित गवर्नमेंट स्कूल पहुंची। यहां से वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता रैली निकाली। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर एन सी सी कैडेटों ने ली शपथ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.