हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: भूपतवाला और सप्तऋषि क्षेत्र में सड़क से ऊंचे उठे सीवर चैंबर के ढक्कन लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। लगातार शिकायतों और चेतावनी के बावजूद चैंबर के ढक्कनों को ठीक नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को भूपतवाला स्थित सीवर लाइन बिछाने वाली कार्यदाई संस्था के कार्यालय पर लोगों ने पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। स्थानीय निवासी गोकुल रावत ने बताया कि बीते 22 अक्तूबर की रात भी इसी तरह के एक चैंबर का ढक्कन युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल के लिए जानलेवा साबित हुआ। बाइक से जाते समय तुषार का वाहन सड़क से ऊपर उठे चैंबर के ढक्कन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है,...