Haridwar News: सड़क मरम्मत धीमी मिलने पर डीएम नाराज, ठेकेदार को फटकार
हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: भूपतवाला और सप्तसरोवर क्षेत्र में सीवरेज कार्य के बाद सड़क मरम्मत धीमी मिलने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित नाराज हो गए। बुधवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई। सड़क मरम्मत का काम गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को 15 अक्तूबर तक अपने क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें गड्ढामुक्त करने को कहा। डीएम ने पुराना एआरटीओ चौक, सप्तऋषि मार्ग समेत आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों और कार्य पूरा होने के बाद चल रहे पुनर्स्थापना कार्य की स्थिति देखी। कई जगह गड्ढे और सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से मिले। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों, वाहन चालकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.