Haridwar News: सड़क पर हुड़दंग मचा रहे दो गिरफ्तार
हरिद्वार, सितम्बर 2 -- Haridwar News: सड़क पर सरेआम हंगामा और हुड़दंग करना दो लोगों को भारी पड़ गया। राहगीरों को परेशान कर रहे दोनों आरोपियो को सिडकुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि एक सितंबर को थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बावजूद दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान बबलू (45) पुत्र कृपाल सिंह निवासी जहानाबाद, बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद तथा प्रताप (56) पुत्र मुकंदी सिंह, निवासी कोतवाली देहात, बिजनौर, हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद के रूप में हुई है। दोनों आरोपियो को न्यायालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.