हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: शिवालिक नगर पालिका के वार्ड 12 में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि वार्ड 12 में सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी। इस अवसर पर सभासद गरिमा सिंह, वीरेंद्र कुमार अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, हरेंद्र कुमार, सूरज नेगी, अर्जुन चौहान, तिलक राम, वीरेंद्र, सोनू, विवेक, बबलू आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पुलिया और नाली निर्माण कार्य का किया श...