Haridwar News: सड़क दुर्घटनाएं रोकने को 25 ब्लैक स्पॉट होंगे ठीक, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 25 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में परिवहन, पुलिस, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.