Haridwar News: सट्टा लगवाते एक गिरफ्तार, 1220 रुपये बरामद
हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा बुक, पैन और 1220 रुपये की नकदी बरामद की। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी चावमंडी, रुड़की गंगनहर,, हाल निवासी महादेवपुरम सिडकुल के रूप में हुई। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.