Haridwar News: संस्था का स्थापना दिवस मनाया
हरिद्वार, अगस्त 23 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। द विनिंग एज सोसायटी का 14वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था की संचालिका मंजू मेहता ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल के तहत समाज के लोगों से इस्तेमाल किए गए कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामग्री एकत्र कर गूंज संस्था को सुपुर्द की गई। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता, एमआर शर्मा, पूजा वालिया, विभूति राज्यलक्ष्मी जनदेव, प्रिया, वैद्य अमित आर्य, मीना मदान, गीता, राजी, नीलम, मोहिनी, रजनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.