हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय ने 18वें उत्तराखंड राज्यस्तरीय संस्कृत महोत्सव में नाटक विधा में प्रथम स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय के छात्रों की नाट्य प्रस्तुति 'भीष्म प्रतिज्ञा' को निर्णायकों ने खूब सराहा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की ओर से आयोजित महोत्सव में छात्रों ने महाभारत के प्रसंग पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसमें छात्रों ने अभिनय, प्रभावशाली संवाद और स्वयं तैयार की गई मंच सज्जा से दर्शकों को प्रभावित किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार ने छात्रों और नाटक के मार्गदर्शक डॉ. सुमन्त कुमार सिंह, डॉ. सलोनी सहित पूरे महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए म...