Haridwar News: संदेश नगर के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: कनखल के संदेश नगर में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। देहरादून से लौटने पर पीड़ित महिला को घर का समान बिखरा मिला। साथ ही छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संदेश नगर निवासी इंद्रेश शर्मा पत्नी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कनखल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पति लक्ष्मण प्रसाद शर्मा का उपचार देहरादून के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। पति और बेटा देहरादून में होने के कारण वह 24 अगस्त को घर पर ताला लगाकर उनके पास चली गई थीं। 30 अगस्त को वापस लौटने पर घर के अंदर सामान अस्त व्यस्त मिला और अलमारी टूटी हुई थी। जांच करने पर चार सोने की चूड़ियां, पांच अंगूठियां, एक सोने की मटर माला चेन, दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.