हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: सुमननगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में आयोजित रामलीला में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली और कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। दोनों अतिथियों ने कहा कि श्रीराम को इमाम-ए-हिंद कहा जाता है। उनके आदर्शों और चरित्र को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर जोर दिया। राव आफाक अली ने सुमननगरवासियों को अपना परिवार बताते हुए सुख-दुख में साथ रहने की बात कही। रामलीला में सूर्पणखा प्रसंग का मंचन हुआ। अध्यक्ष मस्तराम जोशी, महेश कुमार, विकास गोस्वामी, विनय जोशी, दीपक स्वरूप, मदन लाल, नरेश भट्ट, परिवेश पवार, देव सिंह, अजय पवार भंडारी, देवेंद्र, दिनेश लाल, मोहन सिंह रावत, मनीष रावत सहित पवन पाल, परवीन धनगर, साहिल कुरैशी, चांद कुर...