हरिद्वार, जुलाई 10 -- Haridwar News: नमामि गंगे परियोजना के तहत बने श्मशान एवं स्नान घाट पर पिछले 24 घंटे में हालात तेजी से बदले हैं। करीब आठ फीट भू-कटाव होने से स्नान घाट की पैड़ियों का आधार बह गया है और गंगा की धार अब उनके नीचे से होकर बह रही है। वहीं घाट की दीवार के नीचे से भी सीमेंट और मिट्टी बह जाने से उसका आधार खोखला हो गया है। कटाव अब घाट तक सीमित नहीं रहा। घाट से सटी पंचायत भूमि भी इसकी चपेट में आ गई है। लगातार हो रहे भू-कटाव से घाट के आसपास का हिस्सा तेजी से सिमट रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोनू, रणजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, ललित कुमार, दीपक कुमार, संगम और अमित समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले तक गंगा की धार घाट से काफी दूर थी, लेकिन अब पंचायत भूमि तक कटाव पहुंच गया है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह कट...