Haridwar News: शिवपुरी में करंट लगने से नंदी की मौत
हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: हरिद्वार। कनखल शिवपुरी कॉलोनी की गली नंबर चार में शनिवार को एक नंदी की करंट लगने से मौत हो गई। विद्युत पोल की चपेट में आने से नंदी को करंट लगा। गनीमत रही कि राहगीरों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को बंद कर दिया। इसके बाद नगर निगम के वाहन ने नंदी के शव को उठाया। ऊर्जा निगम के एसडीओ वेद प्रकाश गैरोला ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के तार से विद्युत पोल में करंट लीकेज की समस्या बनी। बताया कि मौके पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: बारिश के बीच बिजली पोल में करंट उतरने से तीन मवेशियों की मौत, बड़ा हादसा टला, लोगों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.