Haridwar News: शिवडेल स्कूल में सब-जूनियर अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़
हरिद्वार, सितम्बर 6 -- Haridwar News: शिवडेल स्कूल में रविवार को 9वीं सब-जूनियर डिस्ट्रिक्ट अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों की टीमों ने मार्चपास्ट के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान और स्वामी शरद पुरी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और खेल के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी शरद पुरी महाराज ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.