Haridwar News: शिवडेल स्कूल ने जीती राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता
हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: भारत विकास परिषद की शिवालिक शाखा की ओर से शिवडेल स्कूल, सेक्टर-1 भेल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समूह गान प्रतियोगिता में शिवडेल स्कूल ने प्रथम, श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर कांगड़ी ने द्वितीय और डीपीएस दौलतपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली शिवडेल स्कूल की टीम अब प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे, शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव, शिवालिक शाखा के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय संयोजक सेवा बृज प्रकाश गुप्ता और कार्यक्रम पर्यवेक्षक व प्रांतीय संयोजक प्रचार-प्रसार कुशल पाल सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.