Haridwar News: शिवगढ़ से 13 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार
हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: थाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ से 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह सात नवंबर की सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दादा ने पथरी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और किशोर की तलाश कराने की गुहार लगाई। ग्राम शिवगढ़ निवासी अमर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय पोता वंश चौहान सात नवंबर को सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से चला गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: एक सप्ताह से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज आसपास के क्षेत्रों के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.