Haridwar News: शिक्षाविद् बलबीर सिंह सैनी का निधन, हरिद्वार में शोक की लहर
हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: कुंती नमन कॉलेज के संस्थापक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् बलबीर सिंह सैनी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुनील सैनी के पिता थे। उनके निधन की खबर से हरिद्वार के शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र के साथ ही सैनी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। बलबीर सिंह सैनी ने शिक्षा के प्रसार और समाज के उत्थान के लिए लंबे समय तक कार्य किया। कुंती नमन कॉलेज की स्थापना कर उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों, शिक्षा जगत और सामाजिक संगठनों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.