हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म (एनसीओआरडी) की बैठक में अधिकारियों को समन्वय से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में गुटखा, तंबाकू और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को कहा। नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की। डीएम ने कहा कि नशे की बिक्री रोकने के लिए स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला और बिक्री स्थलों पर निगरानी जरूरी है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जाएं। मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी लगवाने के साथ प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री पर नजर रखी जाए। बिना वैध...