Haridwar News: शादी समारोह में पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: शादी समारोह के दौरान दूल्हे के लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इधर पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। पुलिस के अनुसार कोतवाली कनखल के उपनिरीक्षक ललित मोहन सिंह की जांच में सामने आया कि 26 जुलाई को लक्सर रोड जगजीतपुर के वाटिका फार्म में योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी टांडा मेहतोली सुल्तानपुर थाना लक्सर की शादी की पार्टी आयोजित हुई थी। आरोप है कि समारोह के दौरान योगेश कुमार ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायर किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में शादी समारोह में पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर मुकदमा दर्ज प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.