Haridwar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक 8 जून 2026 को एक युवती ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमित कश्यप ने उससे शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज भी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए और उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अमित कश्यप (31 वर्ष) निवासी आवास विकास मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.