हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र की युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी युवक ने उससे शादी का वादा किया और भरोसे में लेकर करीब तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने विवाह से इन्कार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने पीपल चौक से नहर पटरी होते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जौनपुर (यूपी) का रहने वाला है। वर्तमान में केदारपुरम, बहादराबाद में रह रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया गया है...