हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को शांतिकुंज से तीन ज्योति कलश रथ रवाना किए गए। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच पूजन कर रथों को विदा किया। ये ज्योति कलश रथ दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में भ्रमण कर गांव-गांव और नगर-नगर जन्मशताब्दी समारोह का आमंत्रण पहुंचाएंगे। रथ अभियान के दौरान दिन में गांवों और शहरों में जनसंपर्क कर लोगों को जन्मशताब्दी महोत्सव के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और निर्धारित तिथियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही भगवती देवी शर्मा के नारी जागरण, संस्कारवान परिवार, सामाजिक समरसता और समाज निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। रथों की रवानगी के अवसर प...