Haridwar News: शहर में 30 हजार की आबादी पर सात घंटे पानी की किल्लत बनी
हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र में बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान ने पानी की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। मरम्मत के लिए क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई बंद की गई। सप्लाई बाधित होने के दौरान करीब 30 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। दिन में सात घंटे तक लोगों को पानी की किल्लत बनी रही। इस दौरान लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्थल से करनी पड़ी। दिन में घरेलू काम भी प्रभावित रहे। बुधवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने मायापुर क्षेत्र में लीकेज मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 10 बजे मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई को रोकना पड़ा। इसके लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। काम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.