Haridwar News: शहर के पॉश इलाके में सुबह के समय पानी की किल्लत बनी
हरिद्वार, सितम्बर 15 -- Haridwar News: शहर के पॉश इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र में मंगलवार को सुबह के समय लोगो को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सप्लाई बाधित होने के बाद लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी। मरम्मत काम के लिए जल संस्थान ने पानी की सप्लाई को बंद किया था। वहीं दोपहर के समय पानी की सप्लाई चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। मंगलवार को सुबह के समय रानीपुर मोड़ क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित होने के बाद क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी परेशान हो गई। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक न्यू हरिद्वार क्षेत्र में लीकेज पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए जल संस्थान ने पानी की सप्लाई को बंद किया था। देर रात से दोपहर तक मरम्मत काम जारी रहा। लीकेज बंद करने के लिए जल संस्थान को पानी की मुख्य पाइप लाइन में वेल्डिंग का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.