Haridwar News: व्यापारी की शिकायत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: ज्वालापुर के सुभाषनगर निवासी व्यापारी ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और उनके बेटे के साथ मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी स्टेशनरी की दुकान है। आठ जुलाई की सुबह वह अपने माता-पिता के साथ दुकान में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी जोगेंद्र, उसका बेटा हिमांशु, बहू और छोटा बेटा वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी मां को जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता कुंवर सिंह के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर और पैर में चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.