हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: कनखल क्षेत्र में व्यापारी की रेकी कर मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर स्कूटी लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी को बैरागी कैंप क्षेत्र से दबोचा है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक 30 जून को कनखल निवासी व्यापारी दीपक सिंघल ने तहरीर देकर बताया था कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी रैकी करने के बाद तमंचे के बल पर उनके साथ मारपीट की और स्कूटी लूटकर फरार हो गए। कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर रविवार रात को चेकिंग के दौरान बैरागी कैंप क्षेत्र से आरोपी हिमांशु निवासी ग्राम लक्सरी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी स...