Haridwar News: व्यापारियों से स्टील के बर्तनों पर जोर देने की अपील
हरिद्वार, जुलाई 29 -- Haridwar News: कांवड़ मेले को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम ने घाट क्षेत्र के भोजनालयों में स्टील के बर्तनों के उपयोग पर जोर दिया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर बुधवार को मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और भोजनालय संचालकों से संपर्क कर स्टील के बर्तनों के उपयोग की अपील की। व्यापारियों से कहा गया कि भोजन परोसने के लिए डिस्पोजेबल दोने, पत्तल और कटोरियों के बजाय स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें। उन्हें बताया गया कि मेले के दौरान डिस्पोजेबल कचरा घाटों की स्वच्छता और पवित्रता को प्रभावित करता है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि स्वच्छ कांवड़ मेले का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब व्यापारी और नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। अभियान के दौरान सफाई निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.