हरिद्वार, अगस्त 24 -- Haridwar News: ज्वालापुर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की मांग को लेकर शहर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। व्यापारियों ने यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निकासी और बाजारों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। सोमवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि मांग पत्र में ज्वालापुर में आधुनिक बस स्टैंड बनाने, रेलवे स्टेशन का सुविधाओं सहित आधुनिकीकरण कर सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने और सर्व सुविधा युक्त सरकारी अस्पताल और डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग प्रमुखता से की गई है। इसके अलावा बाजारों में व्यवस्थित पार्किंग, सुलभ शौचालय और प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी सीएम के समक्ष रखी गई है। बताया कि नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी ...