हरिद्वार, जुलाई 23 -- Haridwar News: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने भीमगोडा, भूपतवाला एवं खड़खड़ी इकाई के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर कांवड़ मेले व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने कांवड़ मेले के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डा.विशाल गर्ग को भाजपा के प्रचार एवं साहित्य विभाग का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग उनके लिए प्रेरणा है। सदैव व्यापारी हितों की रक्षा एवं अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्...