हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने शुक्रवार को ललतारो पुल-चंडी चौराहा मार्ग स्थित प्रथम वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स को निर्धारित सीमा में कारोबार करने और अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही तंबाकू, गुटखा और प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने वेंडिंग जोन में सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट और फर्श के पुनर्निर्माण की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...