हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: वरिष्ठ नागरिक महासभा की बैठक रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय में एसके गर्ग की अध्यक्षता व लालचंद जिंदल के संचालन में हुई। संस्थापक अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि महासभा वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों के हित, पेंशन संबंधी समस्याओं और सेवा कार्यों के लिए सक्रिय है। एसके गर्ग ने बताया कि 1 अक्टूबर को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में महीपाल सिंह, रमेश चंद्र पंत, धर्मानंद, अतर सिंह, मनोज शर्मा, सतीश गुप्ता, जेपी चाहर, चरण सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा, रविभूषण जोशी, उपेंद्र शर्मा और जयप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे यह भी पढ़ें- दृष्टि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...