Haridwar News: विधायक ने किया 73 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास
हरिद्वार, अगस्त 21 -- Haridwar News: ज्वालापुर विधायक इंजी. रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 73 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत कासमपुर में 63 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल युक्त विभिन्न सड़कों तथा ग्राम अहमदपुर ग्रांट में 10 लाख रुपये की लागत से रविदास मंदिर के भवन निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में सड़क, भवन और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों के जर्जर मार्गों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.