हरिद्वार, नवम्बर 4 -- Haridwar News: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदान और मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों और शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण पांच नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के केंद्र और राज्य सरकार के सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों का विवरण जुटाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान और मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्हो...